उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में घर से लापता 14 साल की किशोरी का शव शुक्रवार की शाम एक खेत से बरामद हुआ है. लड़की बृहस्पतिवार से अपने घर से लापता थी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्यवाही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अध्ययन के बाद होगी.
...