⚡नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अदालत ने अधिकारियों को नैनीताल में तनाव कम करने के लिए कहा
By Bhasha
एक बुजर्ग व्यक्ति द्वारा 12 वर्षीय लड़की से कथित दुष्कर्म के बाद यहां उत्पन्न तनाव का स्वतः संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ को एकत्र होने से रोकने तथा वाहनों की जांच करने के लिए कहा है.