⚡कर्नाटक: परिवार में हो रहे भेदभाव से खफा हो कर नाबालिग लड़की ने परिवार के चार सदस्यों को उतारा मौत के घाट
By Bhasha
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में ‘भेदभाव’ से खफा 17 वर्षीय एक लड़की ने परिवार के चार सदस्यों को कथित तौर पर जहर देकर मार डाला. पुलिस ने यह जानकारी दी. जिले के इसामुद्रा गांव में लंबानिहट्टी में यह घटना जुलाई में हुई और अब मामला प्रकाश में आया है.