भारत में दूध उत्पादन पिछले छह वर्षों के दौरान सालाना औसतन 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ा है. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी. वह विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर आयोजित ‘ऑनलाइन’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
...