⚡जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों ने पार्षद और सुरक्षाकर्मी की गोली मार कर हत्या की
By Bhasha
जम्मू-कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर क्षेत्र में सोमवार को आतंकवादियों ने नगर पालिका कार्यालय परिसर में घुसकर ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) के एक सदस्य और उनके निजी सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.