अर्जेन्टीना की ओर से 2005 में पदार्पण के बाद से कप्तान मेसी का यह राष्ट्रीय टीम के साथ सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट है. साथ ही वह मैदान पर कप्तान के रूप में काफी सहज भी दिखे. दूसरी तरफ नेमार ने अपने ड्रिबल, पास और शॉट से ब्राजील की टीम में अहम भूमिका निभाई. मिडफील्डर लुकास पेक्वेटा के साथ उनकी शानदार पासिंग ने ब्राजील को मजबूती दी.
...