कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार कावेरी नदी पर मेकेदातु परियोजना को लागू करने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास कर रही है. बोम्मई ने साथ ही इसके शीघ्र कार्यान्वयन की मांग को लेकर 'पदयात्रा' निकालने की योजना बनाने के लिए विपक्षी कांग्रेस को आड़े हाथ लिया.
...