न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिशेल मैकलेनाहन ने कहा कि कीवी टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द करने के लिये खिलाड़ियों को दोष नहीं देना चाहिए क्योंकि उन्होंने केवल अपनी सरकार की सलाह का अनुसरण किया. इस 35 वर्षीय तेज गेंदबाज ने न्यूजीलैंड टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द करने पर बल्लेबाज मोहम्मद हफीज के व्यंग्यात्मक ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की.
...