⚡ मायावती ने दिल्ली दरिंदगी प्रकरण में सख्त कार्रवाई की मांग की
By Bhasha
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली के छावनी इलाके में पिछले दिनों नौ साल की दलित लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार के बाद उसकी हत्या किये जाने की घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.