⚡IPL Auction 2021: आईपीएल नीलामी में RCB ने ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रूपये में खरीदा
By Bhasha
आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं है लेकिन इसके बावजूद वह गुरुवार को यहां हुई खिलाड़ियों की नीलामी में 14.25 करोड़ रूपये की राशि में बिके और उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने खरीदा.