सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,56,247.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. इस दौरान सबसे अधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ. सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण चढ़ गया.
...