⚡सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 90,319 करोड़ रुपये बढ़ा
By Bhasha
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 90,318.74 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही.