⚡समुद्री ‘हीटवेव’ बढ़ रही हैं, भारत में मॉनसून की बारिश पर पड़ रहा है असर
By Bhasha
एक नए अध्ययन से पता चला है कि हिंद महासागर में ‘समुद्री हीटवेव’ तेजी से बढ़ रही हैं और इससे भारत में मॉनसून की बारिश पर असर पड़ रहा है. पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के शोधकर्ताओं के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है.