क्रिकेट के खेल के प्रति भारतीयों की दीवानगी की कोई हद मुकर्रर नहीं की जा सकती. यहां हर खाली पड़े मैदान को एक क्रिकेट पिच की तरह देखा जाता है, जहां बच्चों की दो टोलियां गेंद और बल्ले से खेलती दिखाई देती हैं. इस खेल की शुरुआत तो इंग्लैंड से हुई लेकिन इसका जुनून भारतीय उपमहाद्वीप के देशों में ज्यादा दिखाई देता है.
...