कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, विभिन्न राज्यों के किसान, और भारी संख्या में लोग यहां के तिकोनिया में मंगलवार को चार किसानों और एक पत्रकार को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘अंतिम अरदास’ कार्यक्रम में एकत्र हुए. तिकोनिया में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में मारे गए किसानों और पत्रकार के लिए ‘अंतिम अरदास’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
...