⚡मांडविया ने लोगों से कोविड-19 को लेकर कोताही नहीं बरतने की अपील की
By Bhasha
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को लोगों से अपील की कि कोविड-19 के प्रति लापरवाही नहीं बरतें क्योंकि बीमारी नियंत्रण में भले ही है, लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है.