वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पांच व्यक्ति कोतवाली देहात पुलिस थाना क्षेत्र के अतंर्गत स्थित दरियापुर गांव में पीड़ित निसार अहमद की दुकान पर आए थे. उन्होंने सिगरेट खरीदी और 20 रुपये को लेकर उनकी अहमद से कहासुनी हुई. उन्होंने बताया कि निसार के बेटे अफसार ने लोगों के साथ धक्का-मुक्की की. अफसार सीमा सुरक्षा बल का कर्मी है.
...