⚡नागपुर में व्यक्ति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या की
By Bhasha
नागपुर में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या और आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.