⚡महाराष्ट्र में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
By Bhasha
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 39 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी की पत्नी पुलिस विभाग में नायक के पद पर कार्यरत थी.