⚡असम में चार बार विधायक रहे मजेन्द्र का कोविड की बाद की जटिलताओं के चलते निधन
By Bhasha
असम के गोसाईगंज से चार बार विधायक रहे मजेन्द्र नारजारे का कोविड-19 के बाद की जटिलताओं से बुधवार को अस्पताल में निधन हो गया. अस्पताल के चिकित्सकों ने यह जानकारी दी. बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के नेता के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं.