महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के दक्षिण अफ्रीका मूल के पड़पोते सतीश धुपेलिया (Satish Dhupelia) का कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण संबंधी जटिलताओं के चलते रविवार को यहां निधन हो गया. वह 66वर्ष के थे और तीन दिन पहले ही उनका जन्मदिन था. उनके परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी. धुपेलिया की बहन उमा धुपेलिया-मेस्थरी ने इस बात की पुष्टि की कि उनके भाई की कोविड-19 संबंधित जटिलताओं से मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि उनके भाई को निमोनिया हो गया था और उसके उपचार के लिए वह एक माह अस्पताल में थे और वहीं वह संक्रमण की चपेट में आ गए.
...