महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 14,123 नए मामले आए, जो 10 मार्च के बाद से सबसे कम है और 477 संक्रमित लोगों की मौत हुई हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि 14,123 नए मामलों के साथ, राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 57,61,015 हो गए, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 96,198 हो गई.
...