इस वीडियो को किसी रिश्तेदार ने बनाया था, जिसमें सास से बहस के दौरान एक महिला कथित तौर अपने बेटे की पिटाई करती नजर आ रही है. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने अंबाझरी पुलिस को घटना की जानकारी दी. हिवड़े अपने एक दल के साथ रविवार को बच्चे के घर पहुंचे और उसे तथा उसके माता-पिता को पुलिस थाने ले आए.
...