⚡चंद्रपुर में दम घुटने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत
By Bhasha
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मंगलवार को दम घुटने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मृत्यु हो गई. ऐसा लगता है कि घर में रखे बिजली के एक जेनरेटर से निकली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की वजह से परिवार के सदस्यों का दम घुट गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.