⚡महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: संजय राउत ने विधानसभा भंग करने के संकेत दिए
By Bhasha
शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को संकेत कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राज्य विधानसभा को भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं, क्योंकि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के लिए संकट बेहद गहरा गया है.