महाराष्ट्र सरकार 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए राज्य के छह लोगों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. फडणवीस ने कहा कि आतंकवादी हमले में मारे गए महाराष्ट्र के पर्यटकों के परिजनों को नौकरी भी दी जाएगी.
...