⚡महाराष्ट्र सरकार अल्पमत में, बागी विधायकों को धमकी न दें शिवसैनिक: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले
By Bhasha
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन सरकार अब विधानसभा में अल्पमत में है क्योंकि शिवसेना के दो तिहाई विधायक बागी नेता एकनाथ शिंदे के साथ चले गए हैं.