⚡महाराष्ट्र: हिंसा की ताजा घटनाओं के बाद अमरावती में कर्फ्यू
By Bhasha
महाराष्ट्र के अमरावती में शुक्रवार और शनिवार को पथराव की घटनाएं होने के बाद शनिवार को कर्फ्यू लगा दिया गया. अमरावती पुलिस आयुक्तालय की ओर ओर से जारी एक आदेश के अनुसार, शहर की सीमा के अंदर कर्फ्यू लगा दिया गया है और यह अगले आदेश तक जारी रहेगा.