⚡Maharashtra: गढ़चिरौली में भारी बारिश के बीच करीब 3,033 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
By Bhasha
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में लगातार बारिश के बाद बिगड़ते हालात के मद्देनजर 29 गांवों के तीन हजार से अधिक लोगों को एहतियाती तौर पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.