⚡हड़ताल से हटी एमएसआरटीसी की एक यूनियन, प्रदर्शनकारी कर्मचारी अपने रुख पर अडिग
By Bhasha
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के राज्य सरकार के साथ विलय की मांग को लेकर जारी हड़ताल में शामिल एक यूनियन ने सोमवार को कहा कि वह मांगों पर राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन से हट रही है.