⚡Maharashtra: मुंबई में दही हांडी के 222 प्रतिभागी घायल, ठाणे में 64 जख्मी
By Bhasha
मुंबई में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी समारोह में मानव ‘पिरामिड’ निर्माण में प्रतिभागी 222 ‘गोविंदा’ घायल हो गए, जबकि ठाणे शहर में 64 प्रतिभागी जख्मी हुए हैं. निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी.