⚡बारातियों को लेजा रही बस के पेड़ से टकरायी; तीन लोगों की मौत, 50 घायल
By Bhasha
जिले में बृहस्पतिवार को बारातियों को लेकर जा रही एक बस के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 50 अन्य घायल हो गये. माड़ा थाना के पुलिस निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने बताया कि घायलों में से 11 लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं.