मध्य प्रदेश के सागर शहर में 60 वर्षीय एक हिन्दू व्यक्ति के अंतिम संस्कार में कथित रूप से कोरोना वायरस के भय से जब उसके पड़ोसी एवं रिश्तेदोरों में से कोई नहीं आया तो मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने उसके परिवार की मदद की. यह घटना सागर शहर के रामपुरा वार्ड के निवासी उल्लास बेलापुरकर के निधन के बाद उसके अंतिम संस्कार में शनिवार को हुई.
...