⚡Madhya Pradesh: पंचायत चुनावों से पहले 55 देसी पिस्तौल जब्त
By Bhasha
इंदौर पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया और उनके कब्जे से 55 देसी पिस्तौल और 11 कारतूस जब्त किए. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.