⚡COVID-19 Update : देश में कोविड-19 के 538 दिन में सबसे कम दैनिक मामले
By Bhasha
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,488 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,18,901 हो गई। पिछले 538 दिन में सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,18,443 हो गई है.