⚡दिल्ली में हल्की बारिश हुई, न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा
By Bhasha
दिल्ली के विभिन्न भागों में शनिवार तड़के हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.