कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में एक तेंदुआ पांच साल की बच्ची को उसकी दादी की गोद से छीनकर ले गया. शुक्रवार सुबह बच्ची का शव क्षत विक्षत हालत में जंगल से बरामद हुआ है. ग्रामीणों के आक्रोश से गांव में तनाव है. मुर्तिहा रेंज अंतर्गत जंगल से सटे गोलहना गांव की सुमित्रा बृहस्पतिवार दोपहर बाद अपनी पोती श्रेया को साथ लेकर खेत में काम करने गयी थी.
...