⚡लैनिंग और जॉनासन ने दिलाई दिल्ली को वारियर्स पर जीत, तहलिया मैकग्राथ ने जीता दिल
By Bhasha
कप्तान मेग लैनिंग के आकर्षक अर्धशतक और जेस जॉनासन के ऑलराउंड खेल की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को यहां यूपी वारियर्स को 42 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखा.