⚡हिमाचल प्रदेश में पिछले दो साल में छह गुना बढ़े भूस्खलन के मामले: आपदा प्रबंधन विभाग
By Bhasha
हिमाचल प्रदेश में पिछले दो वर्षों में भूस्खलन के मामलों में छह गुना वृद्धि दर्ज की गई है. आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में वर्ष 2020 में भूस्खलन के महज 16 मामले दर्ज किए गए थे. जबकि 2022 में यह मामले छह गुना बढ़कर 117 हो गए.