⚡राष्ट्र के लिए लक्ष्मीबाई के महत्वपूर्ण योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता: प्रधानमंत्री मोदी
By Bhasha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंग्रेजों की सेना के खिलाफ भीषण लड़ाई लड़ने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को शनिवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके साहस एवं राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।