⚡Lakhimpur Kheri Violence: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आशीष मिश्र की जमानत याचिका खारिज की
By Bhasha
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ के बेटे आशीष मिश्र उर्फ मोनू की जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी. इस हिंसा में चार किसानों की मौत हो गई थी.