⚡Koo App ने जून में 54,000 पोस्ट को नियंत्रित किया, उपयोगकर्ताओं ने 5,502 की शिकायत की
By Bhasha
देशी सोशल मीडिया मंच कू ने कहा कि उसने जून में अपने उपयोगकर्ताओं की 54,235 पोस्ट को नियंत्रित किया, जबकि उसे इस दौरान 5,502 पोस्ट के संबंध में शिकायतें मिलीं. कू ने आईटी नियमों के तहत अनिवार्य मासिक अनुपालन रिपोर्ट में यह बात कही.