⚡COVID-19: देश में आज से 18-59 साल तक के लोग सरकारी केंद्रों पर मुफ्त लगवा सकेंगे एहतियाती खुराक
By Bhasha
देश में 18 साल और उससे अधिक आयु के लोग सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक शुक्रवार से मुफ्त लगवा सकेंगे. इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 75 दिन का एक विशेष अभियान शुरू किया है.