⚡कर्नाटक में 20,505 नये मामले, तमिलनाडु में 37 की मौत, कश्मीर में 2,304 नये मामले
By Bhasha
कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 20,505 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38,44,338 हो गयी, जबकि 81 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 39,137 पर पहुंच गयी.