भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बुधवार को जारी एकदिवसीय खिलाड़ी रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर बरकरार हैं जबकि गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह पांचवें स्थान पर बने हुए हैं. कोहली और रोहित के क्रमश: 857 और 825 अंक हैं. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बल्लेबाजी सूची में 865 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं.
...