उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने हथियार प्रणालियों की एक दुर्लभ प्रदर्शनी की समीक्षा करते हुए एक ‘अजेय’ सेना तैयार करने का संकल्प लिया. देश की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि किम ने अमेरिका पर तनाव पैदा करने और यह साबित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया कि उत्तर कोरिया के प्रति उसका कोई शत्रुतापूर्ण इरादा नहीं है.
...