माकपा के वरिष्ठ नेता पिनराई विजयन मंगलवार को पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए. इसके साथ ही उनका लगातार दूसरी बार केरल के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया. वहीं, राज्य में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाली स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से विवाद पैदा हो गया है.
...