उच्चतम न्यायालय भ्रष्टाचार के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मदल विरुपक्षप्पा को अग्रिम जमानत दिए जाने के खिलाफ कर्नाटक लोकायुक्त की याचिका पर सुनवाई करने के लिए मंगलवार को सहमत हो गया. ‘कर्नाटक सोप्स एंड डिटरजेंट्स लिमिटेड’ (केएसडीएल) ठेका घोटाले में मुख्य आरोपी एवं विधायक विरूपक्षप्पा को उच्च न्यायालय ने अग्रिम जमानत दे दी है.
...