⚡Karnataka: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बिल्डर रघुनाथ की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपी
By Bhasha
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भवन निर्माण क्षेत्र से जुड़े कारोबारी के. रघुनाथ की मौत के मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है. रघुनाथ की पत्नी एम. मंजुला और बेटे रोहित ने इस संबंध में उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था.