⚡कर्नाटक एसीबी ने जयललिता की सहयोगी शशिकला सहित छह लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
By Bhasha
भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) की कर्नाटक इकाई ने केन्द्रीय कारागार में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता की करीबी सहयोगी वी. के. शशिकला को सुविधाएं मुहैया कराने में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आरोपपत्र दाखिल किया है.